spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

डीसीपी गोमती जोन ने पुलिस टीम द्वारा कछवां रोड सब्जी मंडी का किया औचक निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कछवा रोड मंडी में अवैध अतिक्रमण पर गोमती जोन पुलिस की सख्त चेतावनी।सड़क पर दुकान लगाने वालों को चेतावनी,अतिक्रमण हटाया गया।अब होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही गुरुवार सुबह कछवा रोड मंडी क्षेत्र में एक अत्यंत दु:खद सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मृत्यु हो गई।कछवा रोड मंडी पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि सड़क और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण ही ऐसे हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं।मंडी क्षेत्र में अनेक दुकानदार मंडी परिसर में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर अपनी दुकानें सड़क और फुटपाथ पर लगाते हैं।प्रातःकालीन समय में तो स्थिति यह हो जाती है कि हाईवे की पूरी एक लेन पर ठेले और अस्थायी दुकानें सजा दी जाती हैं,साथ ही भारी मालवाहक ट्रक भी मंडी के अंदर न जाकर हाइवे पर ही माल उतारते है जिससे आमजन,स्कूली बच्चे और वाहन चालक भारी परेशानी में पड़ जाते हैं एवं आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती हैं।गोमती जोन पुलिस द्वारा जारी सख्त निर्देश से कोई भी दुकान ठेला या व्यवसायिक गतिविधि सड़क या फुटपाथ पर नहीं लगाई जाएगी।

गुरुवार से यदि कोई दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया,तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।भविष्य में यदि किसी सड़क दुर्घटना में यह पाया गया कि दुर्घटना का कारण दुकान के सामने अवैध रूप से खड़े वाहन थे या अतिक्रमण था,तो संबंधित दुकानदार को भी आरोपी बनाते हुए एफआईआर में नामजद किया जाएगा।यह निर्देश आमजन की सुरक्षा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने और लगातार हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं।गोमती ज़ोन पुलिस सभी दुकानदारों मंडी प्रबंधन और क्षेत्रीय नागरिकों से अपील करती है कि वे नियमों का पालन करें,दुकानों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाएँ और सड़कों को आवागमन के लिए बाधामुक्त बनाए रखें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp