spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

डिजिटल क्रॉप सर्वे से पंचायत सहायकों को अलग करने की मांग,दर्जनों सहायक पंचायत खंड विकास अधिकारी सेवापुरी को सौंपा गया ज्ञापन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवापुरी आदर्श ब्लॉक मुख्यालय सेवापुरी पर सोमवार को दोपहर बाद दर्जनों पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य से स्वयं को अलग करने की मांग की।वही यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि पंचायत सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम दिए जाने की चर्चा हो रही है,जबकि यह कार्य उनके लिए संभव नहीं है।पंचायत सहायकों ने बताया कि उनके पास आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं और अधिकतर सहायकों के पास स्मार्टफोन तक नहीं है।ऐसे में बड़े पैमाने पर डिजिटल सर्वे करना उनके लिए कठिन है।पंचायत सहायकों ने यह भी कहा कि एक ग्राम पंचायत में केवल एक ही सहायक तैनात है,जिस कारण पहले से ही उन पर विभिन्न योजनाओं का भार रहता है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे विस्तृत और तकनीकी कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत है।विभागीय असमंजस और स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी के चलते भी उन्हें कार्य करने में काफी परेशानी होती है।उन्होंने यह तर्क भी रखा कि यह कार्य प्रोत्साहन राशि पर कराया जा रहा है,जबकि इसमें समय और श्रम दोनों अधिक लगते हैं।पंचायत सहायकों का कहना है कि यदि सरकार वास्तव में इस काम को उनसे कराना चाहती है तो पहले उनकी मूल समस्याओं का समाधान किया जाए,अन्यथा उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।ज्ञापन सौंपने के बाद खंड विकास अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल की बात सुनी और भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।वही खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है।प्रपत्र को जिले के आलाधिकारियों को इस मामले को अवगत करा दिया जाएगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp