spot_img
24.2 C
Varanasi
Tuesday, February 10, 2026

Buy now

spot_img

जिलाधिकारी वाराणसी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर महिलाओं के कार्य की किया सराहना

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नमो घाट वाराणसी में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेला एवं उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के दुसरे दिवस पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आरसेटी अहिरौली से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ब्यूटी पार्लर का कार्य करने वाली छह महिलाओं प्रिया मिश्रा,सीमा सोनकर,नेहा मिश्रा,अंजलि पटेल,मीनू पाल एवं खुश्बू देवी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण एवं रोजगार के बारे में जानकारी लेजर उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं को अपनी आजीविका को बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में भारतीय उद्यमिता संस्थान वाराणसी के सहयोग से महिलाओं को उद्यमी बनने एवं उनके उद्यम के प्रचार प्रसार हेतु पूजा पाल,रेशमा पटेल,पुष्पा देवी,संजू पटेल एवं नीतू पटेल को फ्लेक्सी,प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध कराया गया।तीन दिवसीय मेले के दुसरे दिवस तक समूह के विभिन्न स्टालों द्वारा दो लाख से अधिक की बिक्री हुयी। मेले में खाद्य पदार्थ,सजावटी सामग्री,साड़ी,दुपट्टा,जुट बैग,मसाले की विक्री धूम मचा रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp