एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत अवलेशपुर मुख्य मार्ग स्थित वर्सोवा हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर विनीता श्रीवास्तव व उनकी टीम ने स्तन में हुए गांठ का सफल ऑपरेशन करने में सफलता प्राप्त किया है।आपको बता दे कि राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर निवासिनी पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी व उप विजेता रही निशा त्रिपाठी पत्नी अभिषेक त्रिपाठी को बीते 1 वर्ष से स्तन में गांठ होने की शिकायत थी और असहनीय दर्द पीड़ा से झेल रही थी जिसके बाद उनके पति अभिषेक त्रिपाठी द्वारा वर्षोवा हॉस्पिटल के डॉक्टर विनीता श्रीवास्तव से उपरोक्त स्तन गांठ के बाबत विचार विमर्श किया गया जिसके परिणाम स्वरूप डॉक्टर टीम द्वारा ऑपरेशन की सुझाव दिया गया फिर क्या अभिषेक त्रिपाठी द्वारा अपने पत्नी निशा त्रिपाठी को लेकर हॉस्पिटल पहुँचा गया और डॉक्टर विनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व व देख रेख में टीम ने स्तन गाँठ का सफल ऑपरेशन किया।इसके बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने डॉक्टर्स टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।ज्ञात हो कि उपरोक्त वर्षोवा हास्पिटल डॉक्टर पीएस दूबे का है के साथ साथ यहाँ उपस्थित सभी डॉक्टर्स टीम हर गरीब असहायों की हर सम्भव मदद सहयोग व कम पैसों में उपचार कर स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभाते है।


