spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

पीएचसी हरहुआ ओपीडी में ठंड बढ़ने से रोगियों की संख्या बढ़ी दी सावधानियां बरतने का सुझाव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मौसम में लगातार ठंड व गलन बढ़ने से पीएचसी हरहुआ पर ओपीडी में मौसमी रोगियों में बढोत्तरी हुई है।ओपीडी में प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों शीतकाल ठंड व गलन के मौसम में अधिकतर,ठंड लगने,पेट दर्द,बुखार खांसी,जुकाम,दर्द सहित स्किन के मरीज अधिक हैं।खांसी के लिए एम्ब्रोकसोल हाइड्रोक्लोराइड सीरप कारगर दवा उपयोग के संग मरीजों को अन्य दवा के साथ गर्म भोजन,गुनगुना पानी सहित ठंड से बचाव की जानकारी दी।कुल ओपीडी में दो सौ बाइस मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई।एआरवी के प्रथम और द्वितीय डोज के अठावन मरीजों को टीके लगाए गए व पच्चीस जांच हुई। रविवार रात से सोमवार शाम तक दस प्रसव सामान्य रूप से हुए।प्रसव कक्ष में जच्चा-बच्चा के लिए रूम हीटर की व्यवस्था कराई गई है।ओपीडी में पीएचसी हरहुआ प्रभारी संग चिकित्सक डॉ नन्द आसरे,डॉ मनु चतुर्वेदी फार्मासिस्ट राकेश कुमार व विद्या प्रकाश दुबे, एचईओ सतीश गुप्ता,अपर शोध अधिकारी श्री नाथ यादव,एचआई लक्ष्मीनारायण,अप्टोमेट्रिक्स नदीम अली,बीसीपीएम संगीता,लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स अंजना सिंह व रोजमेरी बोथा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित होकर सेवारत रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp