spot_img
40.1 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

पीएचसी हरहुआ ओपीडी में ठंड बढ़ने से रोगियों की संख्या बढ़ी दी सावधानियां बरतने का सुझाव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मौसम में लगातार ठंड व गलन बढ़ने से पीएचसी हरहुआ पर ओपीडी में मौसमी रोगियों में बढोत्तरी हुई है।पीएचसी लाइव पड़ताल के दौरान सुबह 10 बजे पीएचसी प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार,डॉ शैलेन्द्र कुमार,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,एचआई लक्ष्मीनारायण सहित अन्य स्टाफ उपस्थित मिले।ओपीडी में प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों शीतकाल ठंड व गलन के मौसम में अधिकतर ठंड लगने पेट दर्द बुखार खांसी जुकाम,दर्द सहित स्किन के मरीज अधिक हैं।खांसी के लिए एम्ब्रोकसोल हाइड्रोक्लोराइड सीरप कारगर दवा उपयोग के संग मरीजों को अन्य दवा के साथ गर्म भोजन,गुनगुना पानी सहित ठंड से बचाव की जानकारी दी जा रही है।दो मरीज घायल आये मो हुसैन उम्र 7 वर्ष माथे पर दो टांके और अमन कोइराजपुर 18 वर्ष के सिर में गम्भीर चोट पर तीन टांके लगे।वहीं एआरवी के प्रथम और द्वितीय डोज के 26मरीजों को टीके लगाए गए व चार जांच हुई। वहीं ठंड से बचाव के लिए कमरों में रूम हीटर व बाहर अलाव की व्यवस्था की गई है।रविवार को मेले में राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष विरापट्टी को कई दिनों से बुखार होने पर तुरंत ब्लड जांचकर दवा दी गई।वेदांत सिंह उम्र 13 वर्ष निवासी चुप्पेपुर को कुत्ते ने काट लिया था तुरंत वासिंग ,ड्रेसिंग सहित एआरवी टीका लगा।पीएचसी हरहुआ प्रभारी संग चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कुमार फार्मासिस्ट राकेश कुमार एच आई लक्ष्मीनारायण लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,वार्ड ब्याय व स्टाफ नर्स अंजना सिंह व रोजमेरी बोथा उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp