spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

अल्का बिंद की नृशंस हत्या अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है…डॉ संजय कुमार निषाद

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर कहां कि वाराणसी की एक होनहार छात्रा के साथ इस प्रकार की बर्बरता समाज में गहरी पीड़ा और आक्रोश पैदा करती है,जिसकी जितनी भी निंदा की जाए,कम है।उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग डॉ संजय कुमार निषाद शुक्रवार को प्रातः 08:30 बजे ग्राम मेहंदीगंज वाराणसी पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट करेंगे,उनका दुःख साझा करेंगे तथा सरकार ओर से हर संभव मदद और न्याय का आश्वासन देंगे।मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा है कि “यह एक बेहद संवेदनशील और गंभीर घटना है।किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा,चाहे वह कोई भी हो।प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पीड़ित परिवार को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि घटना की निष्पक्ष और तेजी से जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में फॉरेंसिक जांच,सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है,ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp