spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सड़क पर उतर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल द्वारा पुलिस बल के साथ सोमवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत थाना फूलपुर क्षेत्र में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।इस दौरान पुलिस बल को सतर्क रहने तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही गोमती जोन के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों,चौराहों,बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बैरियर एवं पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं व वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp