एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस ने शुक्रवार को तड़के सुबह राजातालाब ओवरब्रिज से पैंतीस मवेशियों से लदी एक कंटेनर के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम बिहार से एक कंटेनर संख्या यूपी 21 सीएन 0546 पैंतीस भैंस को लादकर कानपुर के लिए निकली थी जिसको राजातालाब पुलिस ने राजातालाब ओवरब्रिज पर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया और मौके से चार पशु तस्कर क्रमशः अनवार अली निवासी ग्राम ढकिया थाना डिडोरी जनपद अमरोहा,साहिद निवासी ग्राम ओबरी थाना असमौली जनपद सम्भल अफजल निवासी मीठापुर थाना इचौली जनपद मेरठ व रिजवान निवासी ग्राम बरनावा थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

राजातालाब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व 325 बीएनएस व एमबी एक्ट के तहत कंटेनर को सीज की कार्यवाही की।पकड़े गए पशुओं को राजातालाब थानाध्यक्ष राजू कुमार ने चारा का बंदोबस्त करते हुए पानी पिलाया।


