spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोलार्क कुण्ड मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को अस्सी स्थित लोलार्क कुण्ड का दौरा कर आगामी लोलार्क षष्ठी स्नान पर्व एवं मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध और बेहतर ढंग से पूरी होनी चाहिए,ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “मेरा सौभाग्य है कि पौराणिक लोलार्क कुण्ड मेरे निर्वाचन क्षेत्र में है।

लोलार्क कुण्ड का यह स्नान पर्व काशी की प्राचीन परंपरा,आस्था और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना से माताओं-बहनों की गहरी श्रद्धा इस आयोजन से जुड़ी है।इस लिए यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्नान और दर्शन की सहज व सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी,एसीएम 3rd,नगर निगम की अधिकारी अपर्णा विश्वकर्मा,एसीपी भेलूपुर,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,थानाध्यक्ष भेलूपुर तथा चौकी इंचार्ज अस्सी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,पार्षद राजेश यादव चल्लू,पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तिवारी,अंकित शर्मा,आनंद शर्मा एवं अरविंद सिंह सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp