एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक राष्ट्रीय पक्षी मोर की शुक्रवार सुबह राजातालाब थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड विश्वकर्मा मंदिर के समीप बिजली विभाग की लापरवाही का शिकार हो गया।करंट से झुलसकर मोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली का खंभा करंट से प्रवाहित था और वहां पहले से ढीले तार लटकते देखे गए थे। इसी बीच एक मोर उस खंभे के संपर्क में आ गया और तेज झटके से तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।यह मंजर देख ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को टेलीफोन द्वारा मामले से अवगत कराया लाइनमैन इंद्रजीत ने फोन रिसीव कर मामले का तत्काल संज्ञान लेकर शट डाउन लिया राष्ट्रीय पक्षी की हत्या का मामला वन विभाग दरोगा संतोष कुमार गौड़ एवं थाना प्रभारी राजातालाब राजू कुमार कों दिया गया मौके पर थाना प्रभारी राजू कुमार ने तत्काल मामले की कार्यवाही करते हुए मृत राष्ट्रीय पंछी को पोस्टमाडम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटी।नवागत थाना प्रभारी राजू कुमार का हो रही चाहुओर भूरी भूरी प्रशंसा।


