spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मार्गों के इंटरलॉकिंग कार्य का एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक रोहनिया व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के त्वरित योजना के अंतर्गत गुरुवार को शुलटंकेश्वर मंडल अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की उपस्थिति में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बच्छाव में 21.94 लाख की लागत से 300 मी लंबी इंटरलॉकिंग कार्य तथा छितौनी गांव में 14.80 लाख की लागत से 210 मी इंटरलॉकिंग कार्य तथा नुआव बाइपास से शुलटकेश्वर महादेव व मुड़ादेव को जाने वाली सड़क से लिंक रोड काशीपुर कुरहुआ का निर्माण कार्य 250 मीटर जिसकी लागत 11 लाख से इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया।

पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने टिकरी में 15.14 लाख की लागत की 170 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग कार्य,कंदवा में 23.44 लाख के लागत की 280 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग कार्य तथा देउरा में 2010 21 लाख के लागत की 250 मीटर लंबी मार्ग के इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने रमना में 11.71 लाख के लागत की 115 मीटर लंबी तथा डाफी स्थित अशोकपुरम में लगभग 10.30 लाख के लागत की 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग मार्ग का शिलान्यास किया।इस दौरान मुख्य रूप से सुधीर उर्फ राजू वर्मा,जेई दीक्षा सिंह,अक्षय पटेल,अनूप श्रीवास्तव,लक्ष्मण शर्मा,सुभाष पटेल,सुरेंद्र प्रकाश अंगद,अनिल पाल बचाऊ पटेल,महेंद्र पटेल,सुभाष पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp