
प्रधानमंत्री मोदी आज आएंगे काशी दोनों नेताओं की होगी मुलाकात कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार को आध्यात्मिक और धार्मिक नगरी काशी पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विदेशी प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री जब काशी पहुंचे तो बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी पेश किया गया। यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से नदेसर स्थित ताज होटल के लिए रवाना हुआ।मॉरीशस के राष्ट्रपति का बाबतपुर हवाई अड्डा से निकले तो रास्ते में

बाबतपुर,शिवपुर,गिलट बाजार,नदेसर चौराहा तक जगह-जगह ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।इस दौरान स्कूली बच्चों के अलावा भाजपा के विभिन्न विंग के कार्यकर्ता भी स्वागत आयोजनों में तल्लीन दिखे।बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज गुरुवार को काशी आ रहे हैं।

उनके आगमन से पूर्व एसपीजी ने यहां डेरा डाल दिया है।काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से भी पीएम मोदी की मुलाकात होगी।बताया जा रहा है कि इस दौरान कई स्थानीय कार्यक्रमों में भी दोनों नेता हिस्सा लेंगे।हवाई अड्डे पर स्वागत के दौरान कमिश्नर एस राजलिंगम,जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


