एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी स्थित माँ भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव कार्यक्रम रविवार सोमवार को बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मां भीमचंडी जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा रविवार एवं सोमवार को काशी खंड के पंचकोशी के द्वितीय पड़ाव की अधिष्ठात्री देवी माँ भीमचंडी जी के पावन पुनीत जन्म उत्सव कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा ब्यवस्था की कमान संभालने वाले जिम्मेदार आला

अधिकारियों में क्रमशः सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार सहित चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे को अंग वस्त्र व माँ भीमचंडी देवी का फोटो देकर कार्यक्रम प्रबंधन ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक श्री गोपाल जी मिश्रा पुजारी अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा समस्त कार्यक्रम संयोजक वैदिक आचार्य श्री अमित कुमार पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


