spot_img
29.7 C
Varanasi
Friday, July 17, 2026

Buy now

spot_img

आराजी लाइन ब्लाक में मीजल्स रूबेला अभियान की तैयारी पर जोर ब्लॉक टास्क फोर्स की आयोजित हुई बैठक बारह दिन चलेगा अभियान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को मीजल्स रूबेला अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।यह अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलेगा।बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एमआर वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।अभियान की सफलता के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविकाएं क्षेत्रीय भ्रमण कर टीकाकरण सत्रों का पर्यवेक्षण करेंगी।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एएनएम को सहयोग प्रदान करेंगी,जबकि बेसिक शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम को सहायता देगा।टीकाकरण सत्रों से एक दिन पहले विद्यालयों में अभिभावकों और माता-पिता की बैठकें आयोजित की जाएंगी।शिक्षकों को अपने विद्यालयों में नामांकित लक्षित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।इस अभियान के दौरान कुल 261 टीकाकरण सत्रों में 31,399 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp