एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना के कस्बा चौकी राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे जंसा मोड़ के समीप सोमवार देर रात सीमेंट लदी ट्रक ने एक बेजुबान गाय को मौत के नींद सुला दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब थाना क्षेत्र के पयागपुर निवासी उपेन्द्र उपाध्याय ने चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे को दिए हुए तहरीर में बताया कि ट्रक संख्या UP 67 T 7299 के चालक अशोक कुमार पुत्र राजबली निवासी रजवाड़ी थाना चौबेपुर द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन ट्रक चलाते हुए बेजुबान गाय को मौत के घाट उतार दिया।

ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रक को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई।आरोपी चालक ने बताया कि बिहार से सीमेंट लादकर जंसा के चौखंडी जा रहे थे।

सड़क पर मृत पड़े गाय को लाला नगर टोल प्लाजा एनएचएआई के कर्मचारियों द्वारा वाहन से ले जाकर दफनाया गया।वही इस बाबत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे का कहना रहा कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


