spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

उदय प्रताप प्रधान के आवास पर हुआ नेत्र परीक्षण का आयोजन ढाई सौ ग्रामीणों का हुआ जाँच

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस) उदय प्रताप प्रधान के निज निवास स्थान कंठीपुर में शनिवार को इन्द्रा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

नेत्र परीक्षण का आयोजन कंठीपुर,बढईनी कला,बढईनी खुर्द व शहवाजपुर में किया गया जिसमें कुल 250 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया।इन्द्रा हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर जय नारायण पटेल,नेत्र परीक्षक विजय शर्मा ने कंठीपुर में नेत्र शिविर का नेतृत्व व जाँच किया।

आपको बता दे कि जुलाई 2025 से अब तक 14000 लोगो का मोतियाबिंद जाँच ऑपरेशन इन्द्रा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया है,वाराणसी के आठ विकास खण्ड में से साथ विकास खण्ड बड़ागांव,पिंडरा,हरहुआ,चोलापुर,चिरईगांव,सेवापुरी व आराजी लाइन के समस्त गांवों में नेत्र शिविर परीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है।

अब आगे से काशी विद्यापीठ विकास खण्ड के गाँवो में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजिय किया जायेगा।यह आयोजन बीते 6 वर्षो से किया जा रहा है।नेत्र परीक्षण कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क ऑपरेशन,निःशुल्क जाँच,निःशुल्क सफेद व काला चश्मा,निःशुल्क वाहन द्वारा घर से ले जाना-ले आना व निःशुल्क भोजन तक कि सुविधा दी जा रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस) उदय प्रताप प्रधान,अर्जुन पटेल,प्रभु नारायण,मुन्ना लाल,मूलचंद,केशव,रामधनी यादव,बासमती,शुभवंती सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp