spot_img
28 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_img

पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत बनारस केसरी व स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंधक का निधन

spot_img

शव यात्रा में क्षेत्रिय सभ्रांत लोगों की उमड़ी भारी भीड़

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शिवमूर्ति मेमोरियल स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर रोहनिया के प्रबंधक ज्वाला प्रसाद सिंह 78 वर्ष का बुधवार को हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया। ज्वाला प्रसाद शिवरामपुर आयर अखाड़े के उस्ताद व नामी पहलवान भी थे।जिनको 1970 में बनारस केसरी होने पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी द्वारा पुरस्कृत किया गया था।

उनके ज्येष्ठ पुत्र विवेक कुमार सिंह ने मणिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि दी।ज्वाला प्रसाद सिंह अपने पीछे दो लड़की सुधा सिंह व सरिता सिंह एवं दो लड़के विवेक कुमार सिंह एवं चंदन कुमार सिंह को छोड़ गये।शव यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह,प्रिंसिपल देवेंद्र प्रताप सिंह,गोपाल बृजनाथ सिंह,संजय मिश्रा,सुनील सिंह,मोहन सिंह,विपिन सिंह ,सुधाकर सिंह,विकास मिश्रा,चन्दर सिंह,अरुण सिंह,ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के सभ्रांत लोग शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp