spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

किसान कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए समय पर मिट्टी की जांच कराएं…शैलेन्द्र कुमार

spot_img

ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी/ किसान पाठशाला

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-विकास खंड हरहुआ में ग्रामपंचायत भोपापुर,गोसाईपुर मोहाव,शिवरामपुर,औसानपुर,अहिरान में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।भोपापुर किसान पाठशाला में संयुक्त कृषि निर्देशक शैलेन्द्र कुमार ने किसानों को एफपीओ बनाकर खेती करने का सलाह दिया।जिससे किसानों को कम लागत लगे और अधिक उत्पादन हो।फसल अवशेष प्रबंधन,मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा कैसे बढ़ाए,समय पर मिट्टी की जांच की किसानों की जानकारी दी।उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने कृषि में ड्रोन के

उपयोग,कृषि यंत्र अनुदान,बीज कैसे बुक करे,अनुदान पर सोलर पम्प,फॉर्मर रजिस्ट्री की जानकारी दी।उर्वरक एवं कीटनाशी विश्लेषक राजकुमार ने किसानों को उर्वरक,सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र पाण्डेय ने किसानों को रवि में समसामयिक जानकारी दी।सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा कुंदन सिंह,प्राविधिक सहायक कृषि कृष्ण कुमार मौर्य ने किसानों को प्राकृतिक खेती में जीवामृत,घनजीवामृत,बीजामृत,जीवांश की मात्रा कैसे बढ़े के बारे में किसानों को जानकारी दी।किसान पाठशाला में आकांक्षा राय,रामसकल प्रसाद किसान बालचरन,सुभाष चंद वर्मा,शैलेन्द्र सिंह बादल,प्रियांशु,रीतेश ,सभाजीत,चंपा देवी,केसरा,गिरजा देवी व प्रेमा देवी सहित कई किसान शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp