एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागांव पुलिस द्वारा सोमवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में दर्ज मुकदमे उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के अंतर्गत फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुआ।गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से मुकेश 51 वर्ष निवासी कादीपुर रेलवे स्टेशन थाना शिवपुर,कृष्ण कुमार मौर्य 38 वर्ष निवासी अर्दली बाजार महावीर मंदिर थाना कैंट,इनोश जोसेफ 30 वर्ष निवासी लखमीपुर (बेलवा) थाना फूलपुर व रवि जोसेफ 54 वर्ष निवासी लखमीपुर (बेलवा) थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख वाराणसी द्वारा थाना बड़ागांव पर सूचना दी गई थी कि ग्राम दुनियापुर हरहुआ थाना बड़ागांव क्षेत्र में कुछ लोग गरीब,असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं पुरुषों की मजबूरी का लाभ उठाकर,बहला-फुसलाकर एवं अंधविश्वास फैलाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था,मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर अरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अन्यत्र जाने की फिराक में थे तभी बड़ागांव पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया।


