spot_img
13.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

जमुनीपुर में भारी बारिश से मुर्गी फार्म को भारी नुकसान किसान परेशान

spot_img

रिपोर्ट:आशीष सौरभ

वाराणसी/-ग्राम जमुनीपुर राजापुर हरहुआ तहसील सदर में सोमवार की रात तेज बारिश और आंधी का कहर देखने को मिला। विगत 16 जुलाई की रात किसान श्री रामसकल पटेल के मुर्गी फार्म पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे फार्म के ऊपर लगे कई टिन शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।प्राकृतिक आपदा के इस अचानक प्रहार से मुर्गी फार्म को भारी नुकसान हुआ है।फार्म की छत पर गिरा पेड़ इतनी ताकत से गिरा कि टीन शेड चकनाचूर हो गए और अंदर मौजूद मुर्गियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हजारों रुपये की क्षति हुई है।पीड़ित किसान श्री रामसकल पटेल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया कि यह फार्म उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख स्रोत था और इस हादसे से उन्हें आर्थिक रूप से गहरा झटका लगा है।स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सहायता की और पेड़ को हटाने में मदद की।ग्रामीणों और किसान संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र निरीक्षण कर उचित मुआवज़ा दिलाया जाए ताकि किसान को राहत मिल सके।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp