spot_img
19.1 C
Varanasi
Monday, February 16, 2026

Buy now

spot_img

चिली से वापस घर लौटने पर हाकी खिलाड़ी पूर्णिमा यादव का हुआ जोरदार स्वागत

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चिली में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में भाग लेकर वापस घर लौटने पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी विश्वकप वर्ष 25-26 में प्रतिनिधित्व करने के उपरांत प्रथम काशी गृह चक्का आगमन पर पूर्णिमा यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।बाबतपुर हवाई अड्डे से जनप्रतिनिधियों,परिजनों व खेल प्रेमियों ने रिसीव कर खुले वाहन में जब पूर्णिमा यादव का काफिला गुजर रहा था तो जगह-जगह माल्यार्पण कर हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया गया।

आरटीओ,काजीसराय, हरहुआ,विवेक एकेडमी,करोमा गेट पंचक्रोशी मार्ग पर जोरदार स्वागत ग्रामीणों ने किया।पूर्णिमा जब अपने घर के पहले स्थित शहीद तिलकधारी यादव शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।घर पहुंचने पर माँ अमरावती देवी,बड़ी माता हरदेई देवी,लक्ष्मी देवी बहन स्मृति यादव ने तिलक लगाकर आरती उतारी।पूर्णिमा भावुक होकर सबके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।घर पर पूरा जश्न,खुशी का माहौल था।फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलने वाली डोजिंग स्किल की माहिर खिलाड़ी पूर्णिमा यादव ने बताया कि स्पेन,जर्मनी,उरुग्वे,आयरलैंड टीम से कड़ी मुकाबला में उरुग्वे व आयरलैंड को शिकस्त दिया।

26 देशों के खिलाड़ी टीम शामिल रही जिसमे 4 पुल में खेलने का अवसर मिला।सबके आशीर्वाद से मुकाबला पूरे मन और कला से किया।एयरपोर्ट से घर तक स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से पिता कौशलेंद्र यादव,प्रधान संघ के जिलामहामंत्री व चक्का प्रधान मधुवन यादव,शम्भू यादव,मूलचंद यादव (जिला पँचायत सदस्य) वरिष्ठ पत्रकार के एल पथिक,मोदी यादव,अवधेश यादव,प्रधान गण दीपक चौहान,कैलाश यादव,आशीष राजभर,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,भगत यादव,बांकेलाल कन्नौजिया,बंशराज यादव समेत सैकड़ों खेल प्रेमी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp