एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-माघ मेला के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देशानुसार आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में वाराणसी प्रयागराज रोड पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानो का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव द्वारा किया गया।

राजेश स्वीट हाउस रोहनिया गोविंदपुर में निरीक्षण के दौरान अस्वस्थ्य कर दशा में लड्डू विनिर्माण हेतु भंडारित बेसन चीनी मिक्सचर में चूहे की विष्ठा पाए जाने पर लगभग तीस किलो ग्राम समान विनष्ट कराया गया।खाद्य प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया जिसपर खाद्य कारोबारकर्ता राजेंद्र प्रसाद यादव को बिना खाद्य लाइसेंस संचालन और अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थों के भंडार,विक्रय करने पर नोटिस दी गई और गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर पनीर और बेसन लड्डू का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया।

प्रयागराज रोड पर स्थित एवं संचालित रेस्टोरेंटों और ढाबों का निरीक्षण किया गया और न्यू यादव ढाबा,फैमिली काशी दरबार, सद्गुरु ढाबा को सुधार हेतु नोटिस दिया गया।मोहनसराय स्थित ढाबा काशी दरबार प्रो रंजन सिंह को बिना खाद्य लाइसेंस पाए जाने पर नोटिस दी गई।


