spot_img
45 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

जंसा में हुई एक्सीडेंट रोहनिया में परिजनों संग ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर किया चक्काजाम जंसा पुलिस पीएम को भेजा शव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के पचवार में बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली को चालक श्रवण कुमार प्रजापति 26 वर्ष द्वारा खम्भे में लड़ा दिया गया था जिसके कारण वह घायल हो गया ग्रामीणों व ट्रैक्टर मालिक आनंद सिंह उर्फ बेचन सिंह द्वारा 112 पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गयी मौके पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी हाथी उपचार के लिए भेजा जहाँ हालात नाजुक होने पर उसे डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस द्वारा तीन बजे मृतक के शव को लेकर रोहनिया क्षेत्र के नकाइन घर पहुँच गया श्रवण का शव देख परिजनों रोने बिलखने लगे और कुछ समय बाद ही परिजनों संग ग्रामीणों ने नकाइन से पहाड़ी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,प्रभारी निरीक्षक लोहता राज बहादुर मौर्या,प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह अजय राज वर्मा,चौकी प्रभारी भदवर रामकुमार पांडेय,चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,चौकी प्रभारी कस्बा लोहता ऋतुराज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुँचे और परिजनों से वार्तालाप कर घण्टो प्रयास के बाद एसीपी रोहनिया द्वारा कार्यवाही के आश्वासन पर परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया।

परिजनों का कहना रहा कि मंडाव के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक आनंद सिंह उर्फ बेचन सिंह बुधवार को 4 बजे भोर में श्रवण को लेकर घर से गये थे बिना सूचना दिए शव को घर पहुँचवा दिए।मृतक तीन भाईयो में बड़ा था,मृतक के पास एक पुत्री है,पत्नी पुष्पा,माता भावनी,पिता राजकुमार सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा का कहना रहा कि मृतक के भाई संदीप प्रजापति द्वारा तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp