spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

डिजिटल युग मे स्मार्टफोन बहुआयामी उपकरण बन गया है

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अनन्तव्रत पाण्डेय एवं प्रोफेसर सुमन मोहन ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।सुमन मोहन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन न केवल संचार का माध्यम रह गया है बल्कि यह छात्रों के लिए बहुआयामी उपकरण बन गया है।शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति ने स्मार्टफोन को एक अत्यंत उपयोगी साधन के रूप में स्थापित है।प्राचार्य प्रोफेसर अनंतव्रत पांडेय ने कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से छात्र किसी भी समय इंटरनेट के द्वारा विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकता है।गूगल,यूट्यूब,शैक्षणिक एप्स अनएकेडमी आदि की सहायता से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते है।संचालन डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ ब्रजेश कुमार ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार विश्वकर्मा,डॉ उपेंद्र सिंह,डॉ अरुंधति रॉय,डॉ रिचा चौधरी,डॉआरजू सिंह,प्रोफेसर सुमन मौर्य,डॉ सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp