एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-मिर्जामुराद पुलिस द्वारा बुधवार को मुखबिर के सूचना पर मेहदीगंज अंडरपास के पास से गैंगेस्टर एक्ट के फरार आरोपी विशाल कुमार बिन्द 24 वर्ष निवासी ग्राम गौर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।पकड़ा गया इनामिया चोरी करने का अभ्यस्त अपराधी है,आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करता है

,जो जनपद स्तर पर सक्रिय रहकर आर्थिक,भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु चोरी,खरीद-फरोख्त एवं जालसाजी जैसे अपराध करता है।आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जामुराद एवं थाना जंसा पर गैंगेस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।


