spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

तीन लाख के अवैध हेरोइन के साथ एक आरोपी को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अपराधो के रोकथाम के मद्देनजर मादक पदार्थ के तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कात्यान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी शीतला प्रसाद दूबे 55 वर्ष निवासी ग्राम जफराबाद थाना रोहनिया वाराणसी को मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से 27 पुड़िया (10 ग्राम) नाजायज हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह का कहना रहा कि 27 पुड़िया (करीब 10 ग्राम) नाजायज हेरोईन (मूल्य करीब तीन लाख रुपये),2530/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त वाहन (स्कूटी वाहन संख्या यूपी 65 एयू 6197 बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय धर्मेन्द्र राजपूत,उप निरीक्षक भरत कुमार चौधरी,उप निरीक्षक मोहम्मद परवेज,हेड कांस्टेबल कमल सिंह,हेड कांस्टेबल देवमणि त्रिपाठी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp