spot_img
33.6 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया पुलिस ने दस दिनों पूर्व हुए नकदी चोरी का किया खुलासा,दो बाल अपचारी को बाइस हजार नकदी के साथ लिया हिरासत में जाँच शुरू

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के विशाल नगर अखरी में बीते दस दिनों पूर्व घर का ताला तोड़कर बैग में रखे एक लाख सत्तर हजार रुपये नगदी चोरी हो जाने के बाबत रोहनिया पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रोहन मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था,मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी थी

कि गुरुवार को मुखबिर ने रोहनिया पुलिस को सूचना दिया कि जो चोरी दस दिनों पूर्व हुई थी वह सब चोर अर्वाचीन अस्पताल के पास है।मुखबिर के सूचना पर विश्वास करके रोहनिया पुलिस अर्वाचीन अस्पताल अखरी पहुँच दो बाल अपचारी को बाइस हजार नकदी के साथ हिरासत में लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के पूछताछ में दोनों बाल अपचारियों ने बताया कि हम लोग मण्डुआडीह स्टेशन के पास रहकर कूड़ा बिनने का कार्य करते हैं और मौका देखकर घर में घुसकर चोरी भी कर लेते है बीते 22 जून 2025 को समय करीब 9 बजे के आस-पास जब घर मे कोई नही था हम लोग ही बाउण्ड्रीवाल कूदकर कमरे का ताला तोड़कर काले बैग में रखा पैसे चुरा कर भाग गये थे।बरामद पैसों के बारे में पूछा गया तो बताये कि यह वही पैसा है जो हमको चोरी के दिन बटावरे में मिला था जिसमें से और पैसा खाने पीने में खर्च हो गया है।दोनों बाल अपचारियों को हिरासत व बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,चौकी प्रभारी अखरी उप निरीक्षक विकास मौर्या,कांस्टेबल धनन्जय सिंह द्वितीय व कांस्टेबल रानू कुमार शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp