एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन व वांछित फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कात्यान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व मे गुरुवार को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर रोहनिया पुलिस टीम द्वारा पण्डितपुर मोड़ थाना रोहनिया के पास से आरोपी रोशन पटेल निवासी पण्डितपुर थाना रोहनिया वाराणसी को पाँच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी भदवर राम कुमार पाण्डेय,हेड कांस्टेबल भोनू मौर्या,हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।


