एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन व वांछित/फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन नीतू कात्यान के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व मे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को रोहनिया पुलिस टीम द्वारा करिमुल्लाह तिराहा गंगापुर रोहनिया से आरोपी शिवकुमार पटेल निवासी नरउर थाना रोहनिया को 25 फ्रूटी पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी गंगापुर शैलेन्द्र कुमार,हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण कुशवाहा,हेड कांस्टेबल राम अवतार पाल शामिल रहे।


