spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

रोहनिया पुलिस ने फर्जी काल सेंटर के जरिए ठगी करने वाले उनतीस आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शहर में बढ़ रही साइबर ठगी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह व साइबर क्राइम की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा गुरुवार को अमरा चौराहा स्थित जीन पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग में पिछले कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा असामान्य समय (रात्रि 7:00 बजे 3:00 बजे तक) कार्य करने व उनके द्वारा विदेशों में कॉल करके ऑनलाइन ठगी करने के संबंध में मिली सूचना पर रोहनिया पुलिस व साइबर क्राइम की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गुरुवार को कॉल सेंटर पर छापेमारी की गयी।छापेमारी के दौरान कुल 29 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस द्वारा उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके कब्जे से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,भिन्न-भिन्न ब्रांड के लैपटॉप,सीपीयू,मानिटर,माउस,की बोर्ड,हेडफोन,मोबाइल फोन व साथ में कूटरचित रचित सात आधार कार्ड बरामद किया गया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले रोहनिया पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अखरी विशाल कुमार सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय धर्मेंद्र राजपूत,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी भदवर रामकुमार पांडेय,उप निरीक्षक भरत चौधरी,उप निरीक्षक नीरज गुप्ता,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,उप निरीक्षक मोहम्मद परवेज,उप निरीक्षक अमीर बहादुर सिंह,महिला उप निरीक्षक रागिनी तिवारी,महिला उप निरीक्षक मानसी चौरसिया,महिला उप निरीक्षक निरुपमा यादव,हेड कांस्टेबल कमल सिंह,हेड कांस्टेबल रानू,हेड कांस्टेबल चंद्रेश सिंह,हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव,कांस्टेबल सुनील कुमार,कांस्टेबल धनंजय सिंह,कांस्टेबल मनोज कुमार,कांस्टेबल रविंद्र कुमार,कांस्टेबल राजू कुमार,कांस्टेबल विशाल कुमार गौड़,कांस्टेबल सुमंत व महिला कांस्टेबल रोशनी कुमारी तथा साइबर क्राइम पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा,निरीक्षक मनोज तिवारी शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp