एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब के छात्र-छात्राओं के द्वारा गुरुवार को चार किलो मीटर के परिक्षेत्र में निकाला गया हर घर तिरंगा अभियान यात्रा।स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगो को किया गया जागरूक,तिरंगा यात्रा में राजातालाब पुलिस की रही सराहनीय योगदान।इस अभियान में विद्यालय के उप प्रबधंक श्री शशिकान्त गुप्ता,कोषाध्यक्ष श्री रामानन्द जायसवाल,प्रधानाचार्य श्री आशुतोष सिंह तथा समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहें।

इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने में राजातालाब पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग रहा।इस अभियान के द्वारा समस्त नागरिकों को अपने तिरंगे के प्रति सम्मान एवं महत्व को प्रदर्शित करते हुए अपनी स्वतंत्रता को बनाये रखने का सन्देश दिया।यह समस्त जानकारी विद्यायलय के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष सिंह जी के द्वारा दी गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक तिवारी,चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय,उप निरीक्षक रामदयाल यादव,उप निरीक्षक अजब सिंह,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह शामिल रहें।


