spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

फल विक्रेताओ ने घर मे घुसकर मचाया उत्पात पत्नी के सामने पति को पीटा आँख व सर में आई गम्भीर चोट बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती राजातालाब पुलिस ने तीनों भाईयों को के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज हिरासत में लेकर शुरू की जाँच

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के काशीपुर चौराहा पर देऊरा निवासी मनबढ़ अभिषेक गुप्ता अपने दो भाईयों के साथ पीड़ित सीमा देवी के घर मे घुसकर लाठी डंडा चाकू से मारपीट करने लगे जिससे पीड़िता के पति अवधेश जायसवाल के सर व आखँ में गंभीर चोटें आई गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर बीएचयू में कराया गया भर्ती पीड़िता ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर की कार्यवाही की माँग,राजातालाब पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर शुरू की जाँच पड़ताल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता सीमा देवी की मकान काशीपुर चौराहा पर है जिस चौराहा पर देऊरा काशीपुर के रहने वाले गोपाल गुप्ता का फल का दुकान है जिस पर गोपाल के तीनों पुत्र क्रमशः अभिषेक गुप्ता, अवनीश गुप्ता व विनीत गुप्ता फल के दुकान का संचालन अदल-बदल कर करते है।पीड़िता सीमा देवी ने राजातालाब पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 2 जुलाई 2025 की रात लगभग साढ़े नौ बजे अभिषेक गुप्ता अपने दो भाईयों के साथ घर मे घुसकर लाठी व चाकू से पति पर जानलेवा हमला किये जिससे पति अवधेश जायसवाल उर्फ छेदी के सर व आँख में गम्भीर चोटे आई है

जिनका उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है,और अभिषेक गुप्ता सहित दो भाई जाते जाते घर मे रखे दस हजार नकदी लूट ले गए और हम पीड़िता के साथ अभद्र ब्यवहार भी किये जिसका संज्ञान लेते हुए राजातालाब पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।वही आरोपियों का कहना रहा कि आरोप बेबुनियाद है मारपीट के दौरान वह अपने आप शटर व दीवाल पर गिरे है जिससे उनको चोट आई है वह प्रतिदिन शराब पीकर हम लोगो को गाली देते थे मना करने पर वह स्वयं मारपीट पर आमादा हो जाते थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp