spot_img
27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_img

रवि खरीफ और जायद तीनो सीजन में उगाए मक्का

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ विकास खण्ड के भोपापुर ग्राम पंचायत में रविदास मंदिर परिसर में किसानों को बैज्ञानिको ने मक्के की हर सीजन में खेती की जानकारी दी।मिलेट्स पुनरोद्धार और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को ग्रुप में खेती करने की सलाह दी।उन्होंने बताया कि इससे आय बढ़ती है।के के मौर्य ने किसानों को फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी।विशेषज्ञों ने मक्का की खेती के फायदे गिनाए।मक्के में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसका इस्तेमाल स्वीट कॉर्न,पॉप कॉर्न और मक्के के आटे के रूप में होता है।साथ ही एथेनॉल बनाने और पशुओं के चारे के लिए भी मक्का उपयोगी है।मक्के की खेती रबी,खरीफ और जायद तीनों सीजन में की जा सकती है।कार्यक्रम में किसानों ने नीलगाय और छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाया।इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय लाल,अमित उपाध्याय,अशोक कुमार श्रीवास्तव,रामसकल,मनीष सिंह,अखिलेश सिंह,नवीन उपाध्याय,आकांक्षा और अर्चना समेत कई किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन बच्चूलाल और सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र पांडेय ने किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp