spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ ब्लाक क्षेत्र से सात छुट्टा पशु पकड़कर नगर निगम कर्मचारी ले गए गो आश्रय केंद्र

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में घूम रहे सात छुट्टा आवारा पशु को नगर निगम की टीम ने पकड़कर वाहन से गो आश्रय केंद्र भेजा गया।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व पशु चिकित्साधकारी डॉ आशीष वर्मा के अनुसार छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान व सड़क पर टहलने से आये दिन दुर्घटना होने की शिकायत मिल रही थी।जिससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम से समन्वय बनाकर क्षेत्रीय प्रधान व सचिव को लेकर रणनीति बनाकर शनिवार को

हरहुआ,वाजिदपुर,दांदूपुर रिंग रोड के किनारे बैठे सात छुट्टा आवारा पशुओं को पकड़कर वाहन से नगर निगम कर्मी ले गए।ब्लाक क्षेत्र के समस्त सचिवों को निर्देश जारी किया गया कि किसी भी दशा में छुट्टा,आवारा पशु को गो आश्रय केंद्र भेजवा कर व्यवस्था में सहयोग करें।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp