spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

खरगूपुर निवासी नसरुद्दीन ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान पुलिस ने शव पीएम को भेज जाँच में जुटी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पारिवारिक कलह और घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।यह दर्दनाक घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान जंसा थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव नसरुद्दीन निवासी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी नूरजहां लंबे समय से असाध्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थी,जिससे परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।इसके साथ ही मृतक को शराब पीने की लत भी थी जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था।इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आस-पास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp