spot_img
15.1 C
Varanasi
Sunday, January 18, 2026

Buy now

spot_img

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पहुंचे मेंहदीगंज गांव मृतक परिवार से मिल प्रकट की शोक संवेदना

spot_img

रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता

राजातालाब/वाराणसी उत्तर प्रदेश सूबे के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय कुमार निषाद आज शुक्रवार को वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में लाव लश्कर के साथ मृतक के घर पहुंचे,जहां मृतक परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर पीड़ित परिवार सांत्वना दी।


आपको बता दें कि बीते बुधवार को मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित विधान बसेरा ढाबा के एक कमरे में खून से लतपथ एक बाइस वर्षिय अलका बिंद की उसके प्रेमी साहब बिंद द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई थी।
जहां उक्त युवती की शिनाख्त मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज पुत्री चंद्रशेखर बिंद निवासी मेंहदीगंज के रूप में की गई।वहीं उत्तर प्रदेश सूबे के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस नृशंस हत्या कांड में आरोपी के साथ,साथ जो भी षडयंत्रकारी होंगे सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी कोई भी आरोपी बक्सा नहीं जाएगा। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है।यह सरकार शोषित समाज के साथ खड़ी है। इस सरकार में अपराध जीरो टार्लेंस नीति पर चल रहे है। कम समय में अपराधियों को सजा मिल रही है। इस लिए अपराध नियंत्रण में है।


वहीं पहले सरकारों में अपराधियों को संरक्षण मिलता था।वहीं आगे कहा कि मत्स्य विभाग के तरफ से मछुआ कल्याण कोष से जो मद बनता है पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।वहीं मृतक परिवार को सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है जहां भदोही के सासंद डाक्टर विनोद कुमार बिंद संगीता बलवंत बिंद, जिला अध्यक्ष रामरती बिंद सहित कई नेता सांत्वना देने मृतक परिवार के घर पहुंचे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ साथ डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp