spot_img
31.2 C
Varanasi
Thursday, April 30, 2026

Buy now

spot_img

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण स्वच्छता महिला सशक्तिकरण विषयक रैली निकालकर किया जागरूक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिन स्वयंसेवकों ने भीमचण्डी धर्मशाला से एक रैली निकाली गई।जो रैली भीमचण्डी तालाब से होते हुए पूरे ग्राम सभा का भ्रमण किया।यह रैली पर्यावरण स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित थी।जन जागरूकता रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को जागरूक किया।भीमचण्डी माता के दरबार से माथा टेकने के बाद समाप्त हुई।दोपहर भोजन के समय भीमचण्डी ग्राम सभा के प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने स्वयंसेवकों द्वारा बनाए गए भोजन को उनके साथ मिलकर भोजन किया तथा स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह ने साइबर अपराध एवं मनोविज्ञान विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।शाम के समय व्यायाम का स्वयंसेवकों को अभ्यास भी कराया गया।इस अवसर पर डॉक्टर अखिलानंद सिंह,डॉक्टर अर्चना सिंह,अंगद प्रसाद यादव,विनय कुमार सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp