एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौकी प्रभारी कछवाँ रोड राम चन्द्र यादव,हेड कांस्टेबल सर्वेन्द्र कुमार सरोज,हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार पटेल के साथ चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति इत्यादि करते हुए ग्राम तमाचाबाद थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी अन्तर्गत पड़ने वाले एनएच-19 के पास पहुँचे तो देखे कि गंगा ढाबा के सामने मेन एनएच-19 पर ट्रक खड़ा कराया गया है पूछताछ पर पाया गया कि गंगा ढाबा के संचालक विजय गौड पुत्र गंगाराम गौड़ ग्राम तमाचाबाद थाना मिर्जामुराद जनपद के द्वारा ट्रको को रोककर मुख्य एनएच-19 पर खड़ा कराकर अपने ढाबा पर खाना खिला रहे थे।

पूर्व मे भी कई बार गंगा ढाबा के संचालक को एनएच-19 पर वाहन खड़ा कराने से मना किया गया था लेकिन ढाबा संचालक मानने को तैयार नही हुआ और पुनः ट्रकों को ढाबा के सामने हाईवे पर खड़ा कराता रहा सड़क पर वाहन खड़े होने से आये दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।ढाबा संचालक का यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 का बनता है।वही इस बाबत मिर्जामुराद पुलिस ने चौकी प्रभारी कछवा रोड राम चन्द्र यादव के तहरीर पर ढाबा संचालक विजय गौड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।


