spot_img
20.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_img

शिवरात्रि को लेकर रामेश्वर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न संबंधित विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-काशी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध महा शिवरात्रि मेला को कुशल सम्पन्न कराने के लिए रामेश्वर चौकी में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।सम्बंधित विभागों को गतवर्षो की भांति इस वर्ष व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया।एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार,नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य,सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,बीडीओ सेवापुरी राजेश कुमार सिंह व एसएचओ जंसा,बड़ागांव,राजातालाब सहित विभागीय कर्मचारियों स्थानीय मन्दिर पुजारी,ग्राम प्रधान,जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस बल के साथ पुलिस चौकी रामेश्वर में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

एसडीएम ने कहा कि मेला में साफ-सफाई,प्रकाश,पेयजल यातायात की सुगम व्यवस्था,पंचक्रोशी मार्ग,मन्दिर,पुराने पुल पर बैरिकेटिंग सहित बैरियर नदी में रस्सा,ट्यूब,शौचालय सहित मेले के पूर्व व पश्चात साफ-सफाई,मन्दिर गर्भगृह में महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती,मन्दिर प्रांगण में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था,स्वास्थ्य टीम सहित एम्बुलेंस सहित जो गत वर्ष व्यवस्थाएं होती रही हों वह समय से पूरा करने का निर्देश दिया।समीक्षा बैठक में एसएचओ जंसा अनिल कुमार शर्मा,एसएचओ बड़ागाँव प्रवीण कुमार सिंह,चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह व गोमती जोन से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी शामिल रहे।इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य,रामेश्वर महादेव मंदिर पुजारी अनूप तिवारी,सचिव श्याम नारायण,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,रामेश्वर प्रधान प्रतिनिधि डॉ रामप्रसाद,समाजसेवी डॉ आर के सिंह,पूर्व प्रधान रामगोपाल चौरसिया,रविशंकर पांडेय,राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश दुबे,एसएचओ जंसा अनिल कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह,अभिनव सिंह,अखिलेश सोनकर,नंदलाल सिंह,रघुपत तिवारी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp