spot_img
11.1 C
Varanasi
Sunday, January 18, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ ब्लाक में पौधरोपण के लिए गड्ढा खुदाई तेजी पर जुलाई में होगा पौधरोपण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास*

*वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक में पौधरोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु गड्डो की खुदाई तेजी से चल रही है।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा के अनुसार इस वर्ष पूरे 75 ग्राम पंचायतों में 83172 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जिसको शत प्रतिशत प्राप्ति हेतु सचिवों को कड़े निर्देश के साथ मास्टर रोल जारी कर दिए गए हैं।इस वर्ष ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक,रोजगार सेवक,सफाई कर्मी तक को कार्य मे सहयोग के लिए सूचना भेज दी गई है।अधिकतर ग्राम पंचायतों में गड्डो की खुदाई तेजी पर है।

भौमि,वीरापट्टी,पश्चिमपुर का अवलोकन किया गया जहां मनरेगा मजदूरों द्वारा गड्ढे 50 प्रतिशत तक खोद दिए गए हैं। इस वर्ष छायादार के साथ साथ फलदार पौधे लगाए जाएंगे।सार्वजनिक स्थलों को खासकर चिन्हित किये गए है।अमृत सरोवरों,सम्पर्क मार्गो,पंचायत भवन,स्कूल प्रांगण पर प्राथमिकता के साथ लगेंगे।एडीओ स्तर के अधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि जब भी गाँव का दौरा करें तो गड्डो की खुदाई की प्रगति से नियमित अवगत कराते रहें।कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं से भी सम्पर्क किया गया है।*

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp