spot_img
29.4 C
Varanasi
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

spot_img

तनावमुक्त होकर अपने पैटर्न पर बच्चे भरोसा कर परीक्षा की तैयारी करें….डॉ ओ पी द्विवेदी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शिक्षा सिर्फ परीक्षाओं के लिए नहीं बल्कि जीवन मे खुद को जांचने के लिए होती है। मन को परीक्षा के अंकों से जोड़ने के बजाय जीवन में सफलता पर फोकस करना चाहिए।तनावमुक्त होकर अपने पैटर्न पर भरोसा कर परीक्षा की तैयारी करें।उक्त बातें एस आर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में आयोजित वीरांगना कार्यक्रम के प्रस्तुति के पश्चात मुख्य अतिथि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय एनसीटीई के मेंटर डॉ पूर्व प्राचार्य स्वामी देवानन्द पोस्ट ग्रेजुएट कालेज ओमप्रकाश द्विवेदी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।विद्यालय की ओर से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि डॉ रितिका दुबे ने कहा कि परीक्षा के लिए तैयारी करने के क्रम में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की अपने अंदर क्षमता विकसित करते हुए स्वयं के प्रति जिम्मेदारी संभालते हुए फेश करें सफलता जीवन का मूल मन्तव्य बनी रहे।विदाई समारोह में विद्यालय के निदेशक कौशलेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान पठन पाठन और पर्याप्त आहार लेने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।चिन्तनमुक्त अपने को बनाये रखें।धन्यवाद देते हुए डॉ सीमा सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सुभिक्षा देव व नंदिनी को स्टार ऑफ ईयर घोषित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य आर पी सिंह ने किया।सहयोग देवांश राय,जागृति,मधु सिंह व भाविका राय द्वारा किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp