spot_img
40.1 C
Varanasi
Monday, May 25, 2026

Buy now

spot_img

थानाध्यक्ष राजातालाब बनाये गए राजू कुमार,थाना चौबेपुर का कमान सम्भालेंगे अजीत कुमार वर्मा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक आवश्यकताओ एवं कानून ब्यवस्था के मद्देनजर जहाँ तीन इंस्पेक्टर को अलग अलग थाने पर नवीन तैनाती दी गयी तो वही इंस्पेक्टर चोलापुर व थानाध्यक्ष चौबेपुर को लाइन हाजिर करते हुए एक सब इंस्पेक्टर को भी नए थाना पर तैनाती दी गयी है।सीपी द्वारा शुक्रवार देर शाम चार निरीक्षक व दो उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है।

जिसमे मुख्य रुप से प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार गौतम को पुलिस लाइन,थानाध्यक्ष चौबेपुर रविकांत मलिक को पुलिस लाइन,प्रभारी डायल 112 योगेंद्र प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक चोलापुर,प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जगदीश कुशवाहा को प्रभारी निरीक्षक शिवपुर,प्रभारी निरीक्षक राजातालाब अजीत कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर सहित थानाध्यक्ष शिवपुर राजू कुमार को थानाध्यक्ष राजातालाब बनाया गया है।

तत्कालीन थाना अध्यक्ष राजातालाब अजीत कुमार वर्मा बीते 1 जुलाई 2024 को थाना राजातालाब की कमान संभाले थे और बीते 1 जुलाई 2025 को 1 पूर्ण कर सराहनीय सकुशल कार्यो के बाबत अपनी एक अलग पहचान जनता जनार्दन ब्यापारियों सहित जनप्रतिनिधियों व पत्रकार अधिवक्ता बंधुओ में बनाते हुए दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुके थे लेकिन सावन मास के प्रथम दिन मार्कडेय महादेव धाम के थाना चौबेपुर पर नियुक्त होने का भी सौभाग्य प्राप्त किये।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp