एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम सभा सीहोरवा (द.) की नौवीं कक्षा की छात्रा रंजना यादव ने मुंबई में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। एक मजदूर की बेटी रंजना ने 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव और माता-पिता का नाम रोशन किया।रंजना यादव बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी में पढ़ती हैं।वह नंदू यादव की बेटी हैं।अपनी पढ़ाई के साथ-साथ, रंजना सुबह-शाम नियमित रूप से शहनशाहपुर ग्राउंड में अभ्यास करती थीं।

वह अपने विद्यालय में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेती थीं।मुंबई में मिली इस सफलता के बाद रंजना अपने गांव सीहोरवा लौट आईं।उनकी जीत की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। गांव पहुंचने पर रंजना ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और गांव के लोगों से भी मिलीं।इस दौरान अवधेश सिंह, मोहन यादव, शांतनु यादव, बनारसी यादव, विनोद यादव, राधेश्याम, गोपाल, अखिलेश, लल्लू यादव सहित कई ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


