spot_img
31.5 C
Varanasi
Sunday, July 26, 2026

Buy now

spot_img

चौबेपुर थाना प्रभारी बनाये गए रविकांत मलिक भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक बनाये गए सुधीर त्रिपाठी

spot_img

जन चर्चा:लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दोनों थाने के थाना प्रभारी किए गए लाइन हाजिर

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के भेलूपुर और चौबेपुर के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं।देर रात मिली मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में प्रभारी डायल 112 रहे सुधीर कुमार त्रिपाठी को भेलूपुर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

भेलूपुर थाना प्रभारी रहे गोपाल जी कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।इसी तरह चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।अब यहां उप निरीक्षक रविकांत मलिक को चौबेपुर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

रविकांत मलिक इसके पहले चितईपुर चौकी प्रभारी थे।बताते चलें कि प्रभारी डायल 112 और चितई पुर चौकी प्रभारी के रूप में फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।जन चर्चा है कि बदले गए दोनों थानेदारों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को लगातार शिकायतें मिल रही थी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp