spot_img
34.3 C
Varanasi
Sunday, July 26, 2026

Buy now

spot_img

मार्शल आर्ट में मिला गुरु द्रोणाचार्य सम्मान हुआ अभिनंदन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाईन विकास खंड क्षेत्र के जक्खिनी निवासी भूपेंद्र राज सिंह डोनवार को मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर का गुरु द्रोणाचार्य सम्मान प्राप्त हुआ है।गुरु द्रोणाचार्य सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता है।लोगों ने उनका अभिनंदन कर स्वागत किया। भूपेंद्र राज सिंह दोनवार ने इस अवसर पर बताया कि उन्होंने विभिन्न संस्थाओं से जूडो और मार्शल आर्ट में शिक्षा प्राप्त की थी।तत्पश्चात विभिन्न संस्थाओं में शारीरिक शिक्षक के तौर पर छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट और जूडो की शिक्षा भी दिया था।विगत दिनों उन्हें असिएंट मार्शल आर्ट फाऊंडेशन आफ इंडिया की तरफ से मार्शल आर्ट गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड मुंबई महाराष्ट्र में प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि यह मार्शल आर्ट क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है जिसे पिपुल फोरम ऑफ इंडिया तथा राष्ट्रीय भारत सेवक समाज,वैरियर्स फिटनेस क्लब के द्वारा भी मान्यता प्रदान की गई है।यह संस्थायें भारत सरकार के खेल मंत्रालय में भी पंजीकृत हैं।भूपेंद्र राज सिंह ने बताया कि उन्हें मार्शल आर्ट के क्षेत्र में ही पीएचडी अवार्ड भी प्राप्त हुआ है।वह अवार्ड भी इन्हें मुंबई महाराष्ट्र में मिला।भूपेंद्र राज सिंह वर्ल्ड मार्शल आर्ट से जुड़े हैं तथा अब तक 9 डॉन की उपाधि भी प्राप्त कर चुके है।भूपेंद्र राज सिं

ह उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में भी मार्शल आर्ट और जूडो के विस्तार हेतु काम कर रहे हैं।उनके इस उपलब्धि पर डॉक्टर एंथोनी फर्नांडीज नेशनल सेक्रेट्री आफ मार्शल आर्ट फेडरेशन ने भी शुभकामनाएं दी है।

इस उपलब्धि पर भूपेंद्र राज सिंह डोनवार का रविवार को भदैनी अस्सी स्थित माँ सिरताजा देवी ट्रस्ट कार्यालय पर विजय शंकर सिंह,प्रणय सिंह,उमेश शर्मा,श्री प्रकाश शर्मा,डॉ जगदीश सिंह,मंगला प्रसाद सिंह,राघवेंद्र राज सिंह,गिरिराज सिंह,पृथ्वीराज सिंह,डॉ विनय शर्मा,रमेश उपाध्याय,प्रमोद शर्मा आदि ने अभिनंदन किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp