spot_img
12.1 C
Varanasi
Sunday, January 18, 2026

Buy now

spot_img

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार शातिर आरोपी को चौबीस घण्टे के भीतर रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी सतीश कुमार कौशल निवासी मिसिरपुर हरिजन बस्ती थाना रोहनिया जनपद वाराणसी को सोमवार समय करीब सवा नौ बजे काशी पैराडाइज मोड खुशीपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 22 जुलाई 2025 को वादी मुकदमा ने प्रतिवादी/आरोपी सतीश कौशल उपरोक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ छेडखानी करने उसका फोटो विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा समझाने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना रोहनिया में दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह द्वारा की जा रही थी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव,हेड कांस्टेबल चन्द्रसेन सिंह,कांस्टेबल अभिषेक पटेल,कांस्टेबल रानू कुमार शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp