एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमन्त्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा एडवोकेट ने जलाली पट्टी स्थित विश्वकर्मा नगर निवासी साहिल कुमार विश्वकर्मा को वाराणसी जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन उत्तर-प्रदेश सचिव रामनरायण विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर किया गया है।इनके मनोनयन पर देवन्द्र विश्वकर्मा,बच्चन सिंह,राजेश विश्वकर्मा,पूनम विश्वकर्मा,अजय राय,भैरव नाथ,दीपक विश्वकर्मा,रामप्रीत विश्वकर्मा,संतोष कुमार,प्रमोद विश्वकर्मा,विनोद कुमार पटेल,किशन विश्वकर्मा,सौरव विश्वकर्मा,भगवान दास विश्वकर्मा,शिवानन्द विश्वकर्मा आदि लोगों ने बधाई दी है और आशा जताई है कि वाराणसी जनपद में अब लोक समाज पार्टी काफी प्रगति करेंगी।क्योंकि सुशील विश्वकर्मा का जनपद में काफी जनाधार है।


