spot_img
33.6 C
Varanasi
Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_img

एसडीएम राजातालाब ने किया तहसील टास्क फोर्स टीम के साथ बैठक

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-एसडीएम राजातालाब शान्तनु कुमार सिनसिनवार के अध्यक्षता में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सन्दर्भ में तहसील टास्क फोर्स बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 जुलाई 2025 तक चलाए जाने वाले दस्तक अभियान के तहत जुलाई 2025 माह में अभियान को सफल बनाने के विषय में चर्चा की गई।जिसमें पिछले अभियान अप्रैल 2025 माह का फीडबैक भी साझा किया गया।VAB परिवार (टीकाकरण से इनकार एवं झिझक वाले बच्चों) के टीकाकरण कराने के सम्बंध में चर्चा की गई।ANC फैसिलिटी लॉजिस्टिक शेयर फीडबैक लिया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी,तहसीलदार,खंड विकास अधिकारी सेवापुरी और आराजी लाइन,अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सेवापुरी और आराजी लाइन,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आराजी लाइन व सेवापुरी,पशु चिकित्सा अधिकारी सेवापुरी और आराजी लाइन,कृषि विभाग अधिकारी सेवापुरी और आराजी लाइन,खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी और आराजी लाइन,बाल विकास परियोजना अधिकारी आराजी लाइन सहित सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp