एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के आदेश के क्रम में गुरुवार को पंकज कुमार खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ वाराणसी की अगुवाई में बाल वाटिका भवन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा कला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि धर्मेंद्र रघुवंशी (जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा वाराणसी एवं पूर्व प्रधान भटपुरवा कला) की उपस्थिति में बाल वाटिका(आंगनबाड़ी) का अवलोकन कर विशेष कार्यक्रम संचालित हुआ।प्रधान श्रीमती सरिता देवी,सीडीपीओ दिलीप केसरी,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आभा रानी त्रिपाठी,प्रधानाध्यापक कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा कला देवेंद्र मिश्र,संदीप गौड़,ममता यादव,रेनू सिंह एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका एवं समस्त बच्चों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र रघुवंशी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भटपुरवाकला डॉ मनोज कुमार द्वारा किया गया।अतिथियों का स्वागत,सम्मान एवं धन्यवाद खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने की।


